हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब डिग्री या प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को केवल एक सप्ताह के इंतजार के बाद ही उनकी उपाधि घर पर डिस्पैच कर दी जाएगी। इससे छात्रों को डिग्री के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। कुलपति प्रो.नवीन चंद्र लोहनी ने बताया कि विवि छात्र-छात्राओं के आसानी से उच्च शिक्षा मिल सके। इसके लिए तेजी से प्रयास कर रहा है। बताया कि 24 जुलाई 2025 से अब तक 6,619 आवेदनों पर डिग्री छात्रों को दे दी गई है। इसमें जुलाई माह में 5,679 और अगस्त में 848 डिग्री व प्रमाण-पत्र सफलतापूर्वक डिस्पैच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.