नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Reliance Jio एक बार फिर टेक्नोलॉजी जगत में तहलका मचाने को तैयार है। इस बार कंपनी ने लॉन्च किया है JioPC एक ऐसा इनोवेटिव डिवाइस जो आपके सामान्य टीवी को क्लाउड डेस्कटॉप में बदल देगा। यानी अब आपको लैपटॉप या महंगे कंप्यूटर की जरूरत नहीं, बस TV और JioPC से ही पढ़ाई, ऑफिस वर्क, ब्राउजिंग, वीडियो कॉलिंग, सबकुछ हो सकेगा। JioPC डिवाइस एंड्रॉइड-बेस्ड है और इसे TV से HDMI केबल के जरिए जोड़ा जा सकता है। इसके साथ मिलने वाले ब्लूटूथ कीबोर्ड और माउस से आप एक पूरा डेस्कटॉप एक्सपीरियंस पा सकते हैं। चलिए जानते हैं JioPC क्या है, कैसे काम करता है और इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं। JioPC क्या है और कैसे काम करता है? JioPC एक क्लाउड डेस्कटॉप समाधान है जो Reliance Jio द्वारा तैयार किया गया है। यह एक छोटा सा सेट-टॉप बॉक्स जैसा दिखने वाल...