इटावा औरैया, फरवरी 4 -- इटावा। आंगनबाडी केंद्रों पर कार्यकत्रियां बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र भी बनाएंगी। इससे जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में होने वाली कठिनाई दूर हो जाएगी। इस संबंध में जिला कार्यकम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे सभी अभिवावक, जिनके बच्चे आंगनबाडी में पंजीकृत हैं,वे आवेदन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम के निर्देश पर बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनबाडी कार्यकत्रियां अभिवावकों से बच्चों का आवेदन प्राप्त कर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करेगीं। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के बाद उनका आधार कार्ड बनवाया जायेगा, ताकि उन्हें और उनके परिवारों को अपार आईडी और आभा कार्ड से जोडा जा सके। ऐसा होने पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से बच्चा और उसका परिवार वंचित नही रह पाएगा। उन्होने आंगनबाडी केन्द्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.