फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ियों में पढ़ने वाले भी ऑर्गेनिक तरीके से उगाई सब्जियाें का स्वाद चख सकेंगे। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को बागवानी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद वह आंगनबाड़ी की खाली जगहों पर मौसमी सब्जियां उगाकर मिडडे मील में उनका प्रयोग किया जाएगा। यह प्रशिक्षण पोषण योजना के तहत दिया जा रहा है। स्कूलों में विकसित की जानी सब्जियों को पोषण वाटिका नाम दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के साथ बच्चों को केमिकल युक्त सब्जियों बचाना है। स्मार्ट सिटी में करीब 1294 आंगनबाड़ी केंद्र हैं और इनमें बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत पढ़ाई कराई जाती है। बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इन आंगनबाड़ियों में एक लाख से अधिक बच्...