नई दिल्ली, जून 12 -- मारुति की कार NCAP में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। खासकर जब से न्यू जनरेशन डिजायर को GNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, तब से मारुति की कारों पर लोगों का भरोसा भी बढ़ रहा है। बीते महीने यानी मई में डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। ऐसे में अब मारुति बलेनो के लिए भी अच्छी खबर आई है। दरअसल, इस प्रीमियम हैचबैक को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। खास बात ये है कि इस कार के 2 एयरबैग और 6 एयरबैग दोनों वैरिएंट को एक समान सेफ्टी रेटिंग मिली है। 6 एयरबैग वैरिएंट एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में बेहतर रही। 6 एयरबैग वाले वैरिएंट में बलेनो ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटक्शन सेफ्टी के लिए 32 में से 26.52 पॉइंट मिले, जबकि 2 एयरबैग वाले वैरिएंट में 32 में से 24.04 पॉइंट मिले। कार के साइड इम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.