अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई अब अलीगढ़ में ही होगी। दीवानी परिसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष कोर्ट का गठन हो गया है। यहां पहले न्यायाधीश के रूप में एडीजे विनय तिवारी को नियुक्त किया गया है। जिले में अब तक भ्रष्टाचार निवारण संबंधी कोर्ट नहीं थी। ऐसे में कर्मचारी अगर रिश्वत लेते पकड़ा जाता था तो उसे मेरठ की कोर्ट में पेश किया जाता था। इससे संबंधित मुकदमों की सुनवाई व ट्रायल भी मेरठ की कोर्ट में होता था। इसे देखते हुए अब प्रदेश में मंडल स्तर पर विशेष कोर्ट के संचालन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके तहत हाईकोर्ट के निर्देश पर दीवानी में एडीजे स्तर की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, कोर्ट प्रथम का गठन किया गया है। जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें हाईको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.