प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- प्रयागराज। साहित्यिक संस्था निराला के निमित्त की ओर से छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में एक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की पुण्यतिथि के अवसर पर 15 अक्तूबर को निराला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्था ने इस वर्ष का सम्मान साहित्यकार अब्दुल बिस्मिल्लाह को देने का निर्णय लिया था। आयोजन सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज के हॉगन हाल में दोपहर ढाई बजे से होगा। मुख्य वक्तव्य युवा आलोचक रामायन राम का होगा, अध्यक्षता वरिष्ठ आलोचक वीरेंद्र यादव करेंगे जबकि सम्मानित होने वाले साहित्यकार का वक्तव्य भी आयोजन के दौरान होगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष विवेक निराला ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...