पूर्णिया, दिसम्बर 10 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड के अब्दुल्ला नगर पैक्स में सदर विधायक विजय खेमका द्वारा मंगलवार को फीता काटकर प्राथमिक कृषि साख सहयोग लिमिटेड के राइस मील को चालू किया गया। उनके साथ प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नवीन कुमार झा, पूर्व वार्ड पार्षद फुलिया देवी , कार्यभारित अध्यक्ष सोना देवी मौजूद थे। कार्यभारित अध्यक्ष सोना देवी ने बताया कि अबतक 866 क्विंटल धान खरीद की गई है, जिससे राइस मील की शुरुआत कर दी गई है। अब जैसे जैसे पैक्सों के माध्यम से धान पहुंचेगा, उसका चावल तैयार कर बीएसएफसी को भेजा जायेगा। वहीं विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए की सरकार किसानों के लिए कई तरह की काम कर रही है। आज पैक्सों में किसान सीधे धान बिक्री कर सकते हैं और उन्हें अच्छी कीमत भी मिल रही है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.