रांची, दिसम्बर 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनवाईयू, अबू धाबी में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 'इंडिजिनियस सिनेमा, साउथ एशियन पर्सपेक्टिव' में दक्षिण एशिया के आदिवासी फिल्मकारों, शोधकर्ताओं और कलाकारों की भागीदारी के साथ गहन संवाद होगा। इस आयोजन में झारखंड के फिल्मकार निरंजन कुमार कुजूर भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राइट्स रिप्रेजेंटेशन रिसर्च फोरम और इंडिजिनियस फिल्म एंड मीडिया अलायंस, साउथ एशिया के सहयोग से किया जा रहा है। निरंजन कुमार कुजूर की दो चर्चित कुडुख फिल्में- 'पहाड़ा' और 'एड़पा काना' की विशेष प्रस्तुति यहां की जाएगी। निरंजन 10 दिसंबर को आदिवासी सिनेमा पर आयोजित एक विशेष सत्र में अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे। उनके अलावा, सिराल मुर्मू और अन्य कई महत्वपूर्ण आदिवासी फिल्मकार भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हिंदी...