रांची, मार्च 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो कांग्रेस विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने अबुआ बजट को लोक कल्याणकारी, गरीब हितकारी, बहुआयामी, लोक उपयोगी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी प्रकार का कोई बोझ नहीं दिया है, जो यह दर्शाता है कि सरकार ने बजट तैयार करने में काफी परिश्रम किया है। बजट का आकार बढ़ा है और सभी विभागों में राशि आवंटित की गई है। यह कहा जा सकता है कि आज का बजट प्रगतिशील बजट है। रामेश्वर उरांव ने कहा वित्तीय प्रबंधन की कुशलता का ही यह परिणाम है कि आज झारखंड हिंदुस्तान के दूसरे प्रदेशों की तुलना में आगे बढ़ता हुआ चौथे पायदान पर खड़ा है और यह पिछले कई वर्षों की मेहनत का परिणाम है। वर्तमान सरकार ने मूलभूत संरचनाओं के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी बजट में प्रावधान सुनिश्चित किया है, जो अच्छी बात है। महिला सशक्तीकरण के लिए व...