लातेहार, फरवरी 5 -- चंदवा प्रतिनिधि। अबुआ आवास योजना को ससमय पूर्ण कराने के उद्देश्य से बीडीओ चंदन प्रसाद ने गुरुवार को पूर्वी पंचायत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के तहत निर्माणाधीन एवं लंबित पड़े आवासों की स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ ने लाभुकों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली तथा अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने राशि भुगतान के बावजूद आवास निर्माण में शिथिलता बरतने वाले लाभुकों को कड़ी चेतावनी देते हुए समय-सीमा के भीतर आवास पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.