जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में अबुआ आवास निर्माण को अब गति मिलेगी। इस मद में ग्रामीण विकास विभाग ने जिला को 22 करोड़ रुपए जारी किये हैं। दरअसल इस साल इस मद में कोई राशि नहीं मिलने की वजह से आवास निर्माण की गति थम सी गई थी। करीब एक महीने से पीएम आवास, पीएम जनमन और अबुआ आवास मद में कोई आवंटन नहीं था। पूर्वी सिंहभूम जिला को 2023-24 में 8,138 और 2024-25 में 17,920 आवास आवंटित किये गये थे। जाहिर है यह राशि दोनों वित्तीय वर्ष के दौरान दिये गये लक्ष्य को हासिल करने पर खर्च की जाएगी। हालांकि लक्ष्य के हिसाब से यह राशि बहुत मामूली है। परंतु माना जा रहा है कि अब शुरुआत हो गई है तो आगे भी पैसा मिलता रहेगा। आवंटन की कमी के कारण आवासों को निर्माण अटका हुआ था। वर्ष 2023-24 में स्वीकृत आवासों के लाभुकों को भी निर्माण के लिए राशि नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.