रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग में अबुआ अधिकार मंच की इकाई का गठन गुरुवार को किया गया। मंच के रांची विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि अबुआ अधिकार मंच की सबसे बड़ी ताकत स्वयं छात्र-छात्राएं हैं। हमारा उद्देश्य छात्र हितों की रक्षा करना, शैक्षणिक वातावरण को सशक्त बनाना और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान दिलाना है। किसी राजनीतिक प्रतिबद्धता से परे रहकर मंच छात्रों की आवाज को बुलंद करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। स्नातकोत्तर विभाग में इकाई का गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई कमेटी में ये शामिल अध्यक्ष राहुल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष आयुष कुमार श्रीवास्तव, वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल कमर, अपूर्वा शुक्ला, आयुष पाठक, देवेश भारती, रोनित, उपाध्यक्ष विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.