रांची, मार्च 25 -- रांची, संवाददाता। अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को छात्रवृत्ति भुगतान और अन्य मामले को लेकर कल्याण आयुक्त से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की बकाया राशि का भी अविलंब भुगतान करने को लेकर मांग पत्र भी सौंपा। संयोजक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राओं को अब तक स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिली है, जिसे लेकर सभी छात्र-छात्राएं काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 60 से 70 प्रतिशत विद्यार्थी मध्यवर्ग व निम्नवर्ग के परिवार से आते हैं। स्कॉलरशिप समय से नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों को कई प्रकार की पढ़ाई में भी समस्याओं का सामना करना पड़ हैं। कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 141 करोड़ रुपए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.