लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- शहर में जगह-जगह दुर्गा पाण्डालों को सजाकर भक्तों ने आदिशक्ति मां जगदम्बा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना की। रात में जगराते आयोजित कर मां की महिमा का बखान किया। नवरात्र समाप्त होने पर देवी मां की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना के बाद नदी तट पर ले जाकर नदी के पवित्र जल में विसर्जित किया। मां दुर्गा से परिवार की तरक्की खुशहाली का आर्शीवाद मांगा। मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पुलिस का लगातार पहरा रहा। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर परिसर में स्थापित मां की भव्य प्रतिमा की पूजा अर्चना करके प्रतिमा को एक वाहन पर सजाया गया। भजन कीर्तन करते, अबीर गुलाल उड़ाते व जयकारे लगाते हुए भक्तों ने शहर की प्रमुख सड़कों से शोभायात्रा निकाली। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। शारदा नदी के तट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.