मऊ, अगस्त 31 -- पूराघाट। राहुल गांधी की बिहार में वोट अधिकार यात्रा के समापन के साथ ही उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) के द्वारा जिला संगठन में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए अबसार अहमद को मऊ युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अबसार अहमद ने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए इतना महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करना पार्टी संगठन का कार्यकर्ताओं के प्रति प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश राय, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूजा राय, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अबसार अहमद को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।

हिंदी हिन...