मुंगेर, अगस्त 31 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की कुतलूपुर पंचायत के हरि बाबू टोला में भीषण कटाव जारी है। बुधवार की देर रात जहां 6 घर गंगा में समाहित हो चुका था, तो वहीं शनिवार की सुबह 11 घरों को गंगा ने लील लिया। बाढ़ नियंत्रण विभाग बेगूसराय कटाव रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, बावजूद अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि शुक्रवार को दिन भर काटाव नहीं हुआ था। जिससे ऐसा लगने लगा कि अब कटाव थम गया है। लेकिन शनिवार की सुबह से ही तेज गति से काटव होने लगा। लोगों को भोजन की समस्या नहीं हो इसके लिये सामुदायिक कीचन चलाए जाने का डीएम ने आदेश दिया है। कटाव को लेकर हरी बाबू टोला में ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का महौल बना हुआ है। लोगों को विस्थापित होने का चिंता सता रही है। इसके पहले भी कुतलूपुर के विभिन्न वार्डों के लोगों को चार बार विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.