सिमडेगा, नवम्बर 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में धनकटनी का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिले के लगभग 50 प्रतिशत से अधिक किसान खेतों से धान को समेट कर मिसाई कर चुके हैं। लेकिन जिले में अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान हैं। जिले में इस साल किसानों का निबंधन कार्य भी शुरु नहीं हो पाया है। धान क्रय केन्द्र नहीं खुलने से घरों में जगह नहीं होने के कारण कई किसान खलिहान से ही धान बेच रहे हैं। वहीं व्यापारी भी किसानों से मात्र 18 से 19 रुपये प्रति किलो की दर से धान खरीद रहे हैं। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि लैम्पस में धान खरीद शुरू होने में हर बार देरी होती है। इस साल भी अबतक कोई आदेश नहीं मिला है। किसान शिवलाल उरांव ने कहा कि मजबूरी में कम दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। बताया गया कि जिले में कुल 23 लैम्...