बदायूं, सितम्बर 24 -- कुंवरगांव। नगर में रामलीला के मंचन के अब कुछ ही दिन शेष बचें हैं। मगर रामलीला मैदान की स्थिति दयनीय है। नगर के एकमात्र रामलीला स्थल पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। कभी यहां पर जानवर बांध दिए जाते हैं तो कभी यहां पर लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया जाता है। रामलीला मैदान में बाउंड्रीवाल भी नहीं है। इस वजह से यहां पर छुट्टा पशुओं का जमावाड़ा लगा रहता है। इस समस्या से लोगों को काफी परेशानी हैं। नगर की पहचान, परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रामलीला मंचन की जल्द शुरुआत होने जा रही है। नगर में रामलीला मैदान की बात करें तो नगर से बाहर पनौटा गांव को जाने वाले रास्ते के पास में रामलीला का बड़ा मैदान है। लेकिन इस बार मैदान की स्थिति काफी दयनीय है। मैदान में कीचड़, जलभराव और गंदगी का अंबार है। रामलीला कमेटी तैयारियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.