गुड़गांव, जुलाई 25 -- गुरुग्राम। पुलिस ने अफ्रीकी मूल के एक नागरिक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.22 ग्राम एमडीएमए, 15.34 ग्राम कोकीन और 3120 रुपये की नगदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना डीएलएफ फेज-तीन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अफ्रीका के देश सेनेगल के डकार निवासी फाडिगा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबकि आरोपी मार्च-2024 में बिज़नेस वीज़ा पर भारत आया था और उसका वीज़ा दिसंबर-2025 तक वैध है। आरोपी गुरुग्राम के यू-ब्लॉक, डीएलएफ फेज-3 में रह रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसके कब्जे से बरामद हुए मादक पदार्थ वह दिल्ली से एक अन्य विदेशी मूल के व्यक्ति से खरीदकर लाया था। उसका इरादा इन मादक पदार्थों को गुरुग्राम में बेचकर मुनाफा कमाने का था, लेकिन गुरुग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.