रुद्रपुर, फरवरी 8 -- खटीमा। अफोर्ड लाइन कोचिंग इंस्टीट्यूट व अफोर्ड लाइन पब्लिक स्कूल के परिसर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह एवं वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षकगण एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संस्थापक गणेश लोहनी, संदीप चंद, रवींद्र जोशी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात कनिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए गए अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावनात्मक हो गया। यहां संस्थान के शिक्षक राज कुमार पांडे, दीप्ति विष्ट, वंदना...