रांची, नवम्बर 6 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को खूंटी पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती के खिलाफ व्यापक जागरुकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को अफीम खेती के दुष्परिणाम एवं इससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें वैकल्पिक फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के क्रम में गुरुवार को सोयको थाना क्षेत्र के सालेहातू गांव, मुरहू थाना क्षेत्र के चमरा टोली, गजगांव और हसा गांव, वहीं अड़की थाना क्षेत्र के चंदौरडीह, तुयुगुट्टू, तिरला, गोमीबुरु, चैपी और बोंगाबुरु में यह जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि अफीम की अवैध खेती न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह समाज और परिवार के लिए भी विनाशकारी है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.