लखनऊ, दिसम्बर 4 -- जानकीपुरम की जानकी विहार कॉलोनी में लूटपाट के विरोध में 70 वर्षीय नीलिमा श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी, नीलिमा के घर के सामने रहने वाले एक प्रशासनिक अफसर के घर काम करता था। वह सीतापुर रोड का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात में उसके दो साथी और भी शामिल थे। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पुलिस को घटना से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि वह नीलिमा के घर चोरी के इरादे से मंगलवार दोपहर घुसा था। नीलिमा के विरोध पर गला कसकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर के अंदर ही छिपकर बैठा रहा। देर रात मौका पाकर वह घर से साल ओढ़ कर और मुंह बांधकर निकला। इसके बाद भाग गया। एसीपी अलीगंज सय्यद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.