झांसी, फरवरी 9 -- अभी कुछ ही समय पहले हर घर नल योजना का मुद्दा गरमाया गया है। सत्ताधारी दल के एमएलए ने ही अपने मंत्री से योजना का मौका मुआयना करने के लिए कहा था। तब से हर घर नल योजना खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसी योजना के अधिशासी अभिंयंता का दावा है कि 360 गांव ऐसे है जिनमें जल योजना से शत प्रतिशत जल पहुंचने लगा है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल से साफ पीने का पानी पहुंचाने की योजना पूर्ण होने की ओर अग्रसर है। झांसी जिले के 461 ग्रामों में भी जल नल से पहुंचाया जा रहा है,पर यह शत प्रतिशत का दावा नहीं भरा गया। झांसी में 10 सतही श्रोत आधारित पेयजल योजनाओं के माध्यम से 613 ग्रामों तक साफ पीने का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अध्ययनों में यह सामने आया है कि गांव में नल से जल पहुंचने से महिलाओं और बच्चों के जीवनस्तर में भी सुधार होता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.