प्रमुख संवाददाता, मार्च 22 -- इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश के कहने पर एक उद्योगपति से रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार निकांत जैन सिर्फ हाईस्कूल ही पास था। पर, उसके हावभाव सरकारी अफसरों की तरह थे। गोमतीनगर के विनम्र खंड में एक बड़े बंगले में वह पिता के साथ रहता था। कई बार उसे सरकारी अफसरों की गाड़ी में घर आते-जाते देखा गया। वह अपने बड़े भाई सुकांत जैन की आठ कम्पनियों में साझेदार भी है। एसटीएफ ने जब उसे गिरफ्तार कर गोमतीनगर पुलिस को सौंपा तो पड़ोसी भी हैरान रह गए थे।घर पर सन्नाटा दिखा निकांत की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को उसके घर पर सन्नाटा पसरा रहा। घर पर आने वालों से उसका नौकर ही बात कर रहा था। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि निकांत सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़ा है। वह अपने पिता सुधीर कुमार के साथ अक्सर राजनेताओं व बड़े अफसरों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.