कौशाम्बी, जून 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर तहसील के ढेरहा, निगहा व राम नगर में मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने राम वन गमन मार्ग का कार्य बंद करा दिया था। ग्रामीण जोरदार विरोध कर रहे थे। काम अधूरा होने की वजह से लोगों को दिक्कत आ रही थी। ठेकेदार भी परेशान था। बुधवार को अफसरों ने पहुंचकर काश्तकारों से बातचीत की और काम शुरू कराया। राम वन गमन का कार्य तेजी से चल रहा है। मुआवजा के लेकर कई जगहों पर कार्य प्रभावित चल रहा था। मंझनपुर तहसील के राम नगर, ढेरहा, निगहा गांव के लोगों ने मुआवजा को लेकर आपत्ति दाखिल कर रखी थी। कई लोग ऐसे थे, जिनका पारिवारिक विवाद भी था। मुआवजे पर सभी लोग हिस्सा मांग रहे थे। इस तरह के दर्जनों मामले थे, जिसको लेकर लोगों ने वाद भी दाखिल कर रहा था। इससे काम प्रभावित था। ठेकेदार भी परेशान था। अधिकारी काश्तकारों को समझाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.