अमरोहा, फरवरी 20 -- गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दिनों में रमजान माह के साथ ही होली का त्योहार भी है। दोनों समाज के लोगों से भाईचारे के माहौल में त्योहारों को मनाने की अपील की। कहा कि होलिका दहन चिन्हित स्थान पर ही करें। नमाज भी चिन्हित स्थानों पर ही पढ़ी जाए। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत से बचें। शांति व्यवस्था को चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। सीओ अंजली कटारिया ने कहा कि होलिका दहन स्थल पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तोमर, डॉ.शुभम शर्मा, शेख चिरागउद्दीन, रोहित आर्य, अरुण रस्तोगी, शरद सिंह, सनान आफंदी, हनीफ अहमद, खलीफा शब्बीर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...