अलीगढ़, जनवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के आला अफसरों भी सर्दी सता रही है। सोमवार को डीएम ने अफसरों के हाजिरी रजिस्टर को चैक किया तो पोल खुल गई। कई अफसर पौने 11 बजे तक नदारद मिले। हाजिरी भी नहीं लगी थी। सोमवार की डीएम संजीव रंजन कलक्ट्रेट में कार्यालय पहुंचे तो चैंबर खाली मिला, डे अफसर भी नहीं मिले। कुछ देर बाद करीब पौने 11 बजे डीएम ने अफसरों का हाजिरी रजिस्टर मंगवाया। रजिस्टर देखने पर पता चला कि एडीएम सिटी, एडीएम वित्त, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, औषधि निरीक्षक, चकबंदी अधिकारी, बचत अधिकारी की हाजिरी लगी ही नहीं थी। कार्यालय में दिखवाया गया तो यह सभी अधिकारी नहीं मिले। इसके अलावा कई विभागों के कर्मचारी भी गैर हाजिर मिले। डीएम ने देर से आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी। 0-एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.