चंदौली, जनवरी 31 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास खंड के मां खंडवारी देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग की नाली खराब हो गई है। ग्रामीणों ने इसके निर्माण के लिए कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने अफसरों को आइना दिखाते हुए खुद से नाली निर्माण कार्य शनिवार से शुरू कर दिया है। पहल कर गांव से चंदा इकट्ठा करने के बाद मंदिर मार्ग की नाली मरम्मत के लिए साफ-सफाई शुरू की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर बना नाली विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे लोगो मे आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि चहनियां कस्बा से सटा खण्डवारी गांव में मां खण्डवारी देवी, महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है। जहां प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.