फतेहपुर, जनवरी 10 -- फतेहपुर। पुनरीक्षण, डुप्लीकेट अभियान के साथ स्ट्रांग रुम, अधिकारी और मतपेटियों का काम तेज है लेकिन अभी तक मतपत्र नहीं आए है। ब्लॉकवार डुप्लीकेट वोटरों की छंटनी के बाद अब एक नाम के कई मतदाताओं का सत्यापन शुरु है। अफसरों के दफ्तरों में लिस्ट पहुंचाई जा रही है। एसडीएम की निगहबानी में बीएलओ सर्वे करेंगे। आगामी पंचायत चुनाव की भले ही तारीख और आरक्षण घोषित नहीं हो सका लेकिन गांवों में सरगर्मियां तेज है। मौजूदा प्रधान, दावेदार, ग्रामीणों तक में चुनावी खुमार चढ़ने लगा है। दूसरी ओर आयोग, विभाग व अफसर प्रक्रियाओं को पूरी करने में जुट गए हैं। स्ट्रांग रुम के लिए अधिकृत हो गए है और पीडी डीआरडीए तथा एडीपीआरओं को नियुक्त किया जा चुका है। आयोग द्वारा अभी तक मतपत्र नहीं पहुंचाया गया है। पुनरीक्षण के बाद ब्लॉकवार संभावित डुप्लीकेट लिस...