प्रयागराज, अगस्त 14 -- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के एक गुट की बैठक कमला नेहरू इलेक्ट्रो होमियोपैथी संस्थान रामबाग में हुई। वक्ताओं ने जनपदीय बैठकों में प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्याओं के प्रति अधिकारियों के अशोभनीय व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया। विद्यालय कर्मचारियों को विभागीय कार्यालयों से सम्बद्ध करने से आ रही कठिनाई पर चिंता जताई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एसपी तिवारी, संरक्षक बीएन त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष डॉ. राज कुमार मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुषमा त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पांडेय, श्याम मोहन अग्रवाल, अभिषेक त्रिपाठी, अरुण कुमार चौबे, राधेश्याम मौर्य, डॉ. ब्रिज विलास यादव, शिवलाल पाल, लवकुश सिंह, संतोष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...