सीवान, जनवरी 19 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। बसंत पंचमी को लेकर स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आवश्यक बैठक की गई। बैठक मे थानाध्यक्ष ने कई आवश्यक निर्देश दिया। पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी रहने की चेतावनी दी गई। थाना अध्यक्ष ने कहा कि लाइसेंस धारी अपने स्तर से कमेटी का गठन करेंगे। शांति एवं सद्भाव के साथ पूजा संपन्न होने को लेकर प्रशासन को आवश्यक सहयोग करेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा को लेकर शासन के गाइडलाइन का पालन हर किसी को करना होगा। शांति एवं सद्भाव के साथ पूजा संपन्न होने को लेकर प्रशासन के स्तर से पुख्ता व्यवस्था की गई है। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेंगे। असामाजिक एवं अवांछित तत्वों के साथ स्थानीय प्रशासन सख्ती से निपटेगा।अफवाह व गड...