जामताड़ा, फरवरी 24 -- अफवाह बनी आफत: बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी करमाटांड़,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शांतिनगर में सोमवार को बच्चा चोरी की अफवाह के बाद हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देख कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका जताई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और बिना पुष्टि के ही युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान युवक किसी तरह मौके से भाग निकला और भागते-भागते विद्यासागर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। स्टेशन परिसर में भी ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। जहां आरपीएफ जवानों की मदद से युवक को दोबारा पकड़ लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.