हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर अस्पताल के ओपीडी में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ महिलाओं ने एक महिला पर बच्चा चोर होने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद महिला गार्ड ने झगड़ा छुड़ाया और महिला को पकड़कर बाहर ले गई। सड़क पर महिला के पहुंचते ही फिर कुछ महिलाओं व पुरुषों ने बच्चा चोर का शोर मचाते हुए एकारा की रहने वाली इस महिला की पिटाई कर दी। बच्चा चोरी के आरोप में महिला की पिटाई की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने भीड़ से महिला को छुड़ाया और अपने साथ ले गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान अखबार नहीं करता है। नगर थाने में पुलिस ने महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.