मैनपुरी, जून 24 -- थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में तहसीलदार घासीराम ने लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर त्योहार मनाएं। आने वाले दिनों में मोहर्रम व अन्य त्योहार आएंगे। यदि किसी को कोई परेशानी हो तो मामले की जानकारी पुलिस को दी जाए। किसी भी स्थान पर कोई नई परंपरा न डाली जाए। लोग अफवाहों पर ध्यान दें। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। थाना प्रभारी ललित भाटी ने ताजिएदारों से बात की और कहा कि जिस भी स्थान से ताजिए अभी तक निकलते आए हैं, उसी तरह ही निकाले जाएं। पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहेगा। सभी ताजिएदार प्रशासन से अनुमति अवश्य लें जिससे पुलिस की ड्यूटी लगाई जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि 31 जुलाई तक क्षेत्र के किसी भी तालाब से मछली नहीं निकाली जाएगी। थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का भी पाठ पढ़ाया।

हिंदी हिन...