कटिहार, फरवरी 23 -- कटिहार, एक संवाददाता डंडखोरा थाना क्षेत्र के दास टोला में रविवार की रात सात बजे के करीब बच्चा चोरी की अफवाह उड़ी। अफवाह इतनी तेजी से फैला कि आसपास के तीन गांव के लोग हाथों में टार्च लेकर बच्चा चोर को ढूढ़ने के लिए निकल गए। जब गलियों में, सड़कों पर बच्चा चोर नहीं दिखा तो ग्रामीणों ने सामने के एक डेढ़ बीघा खेत में घुसकर चोर को ढूढ़ने लगे। इस दौरान खेत में लगी फसल को काफी नुकसान हुआ। इसकी सूचना पर पहुंचे खेत के मालिक ने लोगों से खेत से निकल जाने की गुहार लगाते रहे। मगर देखते-देखते दो किसानों के डेढ़ बीघा में लगी मक्का और सरसों की फसल को रौंद दिया गया। इस दौरान डंडखोरा थाने की पुलिस को भी सूचना दिया गया। इस मामले में डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सूचना पर पुलिस को घटना स्थल पर भेजा गया। म...