कौशाम्बी, जून 15 -- धार्मिक यात्रा में पर ईरान गए कौशाम्बी के आधा दर्जन जायरीन ईरान में फंस गए हैं। यह सभी लोग रसूलपुर सोनी गांव के हैं। शुक्रवार को इनकी तेहरान से फ्लाईट थी, लेकिन अचानक एयरबेस बंद होने से इन सभी को रोका गया है। कौशाम्बी के लोग प्रयागराज से काफिले के साथ में हैं। इस काफिले में 92 लोग शामिल हैं। प्रयागराज के दरियाबाद निवासी मौलाना सैयद गुलाम असकरी जैदी जियारत के लिए इराक, ईरान और सीरिया काफिला लेकर जाते हैं। इस साल भी 92 महिला और पुरुष का काफिला 20 मई को इराक और ईरान के लिए रवाना हुआ है। इस काफिले में कौशाम्बी के रसलपुर सोनी गांव के छह लोग शामिल हैं। काफिला इराक की जियारत कर ईद उल अजहा के पहले ईरान पहुंचा। काफिला तेहरान होते हुए मशहद पहुंचा। उसके बाद काफिला कुम पहुंच गया। 13 जून को तेहरान एयरपोर्ट से काफिले में शामिल लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.