हरिद्वार, अगस्त 14 -- आंचल सहगल ने अप्स एंड डाउन इंग्लिश वर्णमाला में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। आंचल सहगल की यह उपलब्धि इंडिया बुक आफॅ रिकार्ड में दर्ज की गयी है। उन्होंने एक मिनट में 33 शब्द लिखकर यह उपलब्धि हासिल की है। उनका कहना है कि इससे पूर्व विश्व रिकार्ड 29 शब्दों का था। आंचल प्रतिष्ठित सहगल परिवार की वधू हैं। उनकी इस उपलब्धि से तीर्थनगरी का गौरव बढ़ा है। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। आंचल सहगल ने बताया कि उनकी बचपन से ही कुछ नया करने की ललक थी। उन्होंने काफी समय पहले लेखन कार्य शुरू किया था। परिजनों के आशीर्वाद से यह उपलब्धि हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...