गोरखपुर, मार्च 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन की विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स नेहा जैन ने मंगलवार को गीडा में निर्माणाधीन आईटी पार्क का निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया है। विभाग की तैयारी अप्रैल महीने में इसके लोकार्पण की है। इसी महीने में पार्क में आवंटन भी शुरू हो जाएगा। यूपी इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन द्वारा गीडा के प्रशासनिक कार्यालय के बगल में 3.5 एकड़ एरिया में आईटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने कहा कि दो महीने के अंदर आईटी पार्क के सिविल वर्क को पूरा कर लें। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल महीने से आईटी पार्क में कंपनियों को आवंटन शुरू हो जाएगा। आईटी पार्क का उद्घाटन अप्रैल महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.