नई दिल्ली, मार्च 26 -- मारुति सुजुकी इंडिया एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी की कारों को अप्रैल 2025 से खरीदना महंगा हो जाएगा। इस बार कीमतों में 4% तक का इजाफा किया जाएगा। खास बात ये है कि ये इस साल का तीसरा मौका होगा जब मारुति कीमतों में इजाफा कर रही है। इससे पहले जनवरी में उसने कीमतों में 4% तक का इजाफा किया था। वहीं, फरवरी में एक बार फिर से कंपनी ने 1% से 4% तक की बढ़ोतरी की थी। बता दें कि नई कीमतें एरिना और नेक्सा दोनों डीलरशिप पर बिकने वाली कारों पर लागू होंगी। कंपनी देश में कुल 17 मॉडल बेच रही है। मारुति द्वारा 4% तक के इजाफा के बाद आखिर कंपनी की कारों की कीमतों में कितना अंतर आ जाएगा? यानी आपको सस्ती ऑल्टो K10 से लेकर महंगी और लग्जरी इनविक्टो खरीदने के लिए कितने रुपए खर्च करने होंगे। हम यहां पर इन सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.