पटना, मार्च 28 -- 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में बड़े-बड़े नेताओं का तूफानी दौरा शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी फिर बिहार आ रहे हैं। माना जा रहा है कि सात अप्रैल को राहुल गांधी पटना आएंगे जहां संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। उसके बाद राहुल गांधी एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं। अमित शाह 29 मार्च को आने वाले हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आ सकते हैं। सदाकत आश्रम में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कृष्ण मेमोरियल हॉल में नमक सत्याग्रह आंदोलन को याद करेंगे। कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.