गिरडीह, फरवरी 1 -- गिरिडीह। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक बासब चौधरी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने कहा कि ओपेनकास्ट परियोजना अप्रैल में चालू हो जायेगी। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य सभा सदस्य डा. सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा एवं डीएफओ का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि ओसीपी के लिए सीटीई अप्लाई किया गया है। सीटीई मिलने के बाद सीटीओ के लिए अप्लाई किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ओसीपी के बंद रहने के कारण उक्त स्थल पर अवैध माइंस का संचालन हो रहा है। चौधरी ने बताया कि 31 जनवरी तक गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस ने 4.50 लाख टन कोयला का उत्पादन किया है। शेष दो माह में निर्धारित उत्पादन लक्ष्य छह लाख टन की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.