अमरोहा, अप्रैल 5 -- अप्रैल के पहले सप्ताह ही जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में तेज धूप पसीना निकाल रही है। आने वाले दिनों में मौसम के तेवर और भी तल्ख हो सकते हैं। अगले मंगलवार तक तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच राहत का दौर अब खत्म हो गया है। तापमान में लगातार इजाफा होने से गर्मी भी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले का आसमान पूरी तरह साफ रहा और दिनभरी तेज धूप खिली। न्यूनतम तापमान 18 व अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन गर्मी का सितम जारी रहा। दोपहर में तेज धूप के चलते जरूरी कामों से ही लोग घरों के बाहर निकले। वहीं गर्मी से निजात के लिए पंखे और एसी भी चलना शुरू हो गए हैं। मई-जून में गर्मी का सितम खासा बढ़ने की संभावना जताई जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.