मधुबनी, मार्च 24 -- पंडौल, एक संवाददाता। सकरी पंडौल मुख्य सड़क पर एक दुर्घटना में रविवार को दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के गुढ़ियारी गांव निवासी अप्पू कुमार झा के निधन से परिजन शोकाकुल हैं। ग्रामीणों के अनुसार अप्पू की कमाई से ही परिवार चलता था। घटना की सूचना मिलने ही मृतक के बड़े भाई राजीव झा , जोगिंद्र झा , रजनीश झा, दीपक झा पंडौल पहुंचे। सबों का रो-रोकर हाल खराब था। परिजनों ने बताया कि मृतक अप्पू अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र नौ वर्ष, पुत्री 6 वर्ष और बूढ़े मां-बाप को छोड़ गया है। अप्पू सवारी को छोड़कर पंडौल से सकरी की ओर जा रहा था। इसी क्रम में सकरी की ओर से पंडौल जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने ऑटो में ठोकर मार दिया। इससे ऑटो में सवार अप्पू कुमार झा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ऑटो सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान अज्ञात ट्रक वहां से भाग निकला । ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.