मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूली बच्चों का अपार कार्ड बनाने के लिए शनिवार को संकुल और स्कूल स्तर पर शिविर लगेगा। निजी स्कूलों के लिए स्कूल और सरकारी स्कूलों के लिए संकुल स्तर पर शिविर लगाया जाएगा। जिले में अब भी पौने दो लाख बच्चों का अपार नहीं बना है। अपार नहीं बनता है तो ये बच्चे सरकारी सभी योजनाओं से वंचित हो जाएंगे। अपार और पेन नंबर के बगैर अन्य स्कूलों या राज्य के बाहर पढ़ने में भी बाधा आएगी। डीपीओ ने सभी स्कूल निदेशक और बीईओ को पत्र जारी किया है। जिन निजी स्कूलों में अपार सबसे अधिक पेंडिंग, वहां भी शिविर लगेगा। जिले में रजिस्टर्ड 720 में 300 निजी स्कूलों में 10 से 30 फीसदी बच्चों का ही अपार बना है। ऐसे में 300 स्कूलों में शिविर लगाने का निर्देश डीपीओ ने दिया है। सरकारी स्कूलों की स्थिति थोड़ी ठीक है। 3300 स...