पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपार आईडी के चलते डीईओ के एक दिन की वेतन कटौती के आदेश से जिले के शिक्षक नाराज हो गये। शुक्रवार को बिहार शिक्षक एकता मंच ने शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर डीईओ का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी के बीच अपनी मांगों को मुखर की। इस दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम से गिरिजा चौक होते हुए जिलासमाहरणालय तक प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम शिक्षकों के शिष्टमंडल के द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया। बिहार शिक्षक एकता मंच जिला इकाई पूर्णिया के द्वारा शिक्षकों के क्षेत्रीय विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी का घेराव करने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में काफी की संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए जिसका नेतृत्व बिहार शिक्षक एकता मंच के जिला संयोजक पवन कुमार जायसव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.