भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। आपूर्ति विभाग ने अपात्र राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है। विभाग की नई रणनीति के तहत अब केवल अपात्रों के नाम सूची से नहीं हटाए जाएंगे, बल्कि गलत तरीके से अनाज लेने वालों से सरकारी खजाने की भरपाई भी की जाएगी। नए नियम के अनुसार जिन कार्ड धारकों ने तथ्यों को छिपाकर या गलत जानकारी देकर राशन का लाभ लिया है, उनसे अब तक लिए गए कुल अनाज की वसूली वर्तमान बाजार दर पर की जाएगी। इसके लिए भागलपुर जिलास्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की पैनी नजर विशेष रूप से उन कार्ड धारकों पर है जो आयकर भरते हैं या जिनके पास आय के बेहतर स्रोत मौजूद हैं। पात्रता के लिए तय किए गए मानक, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में 20 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार रुपये मासिक आय से अधिक वाले पर...