रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- रुद्रपुर। ग्राम मटकोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित आवासों में से 29 आवासों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोप के मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश किए हैं। मेयर विकास शर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने अपात्रों को आवास आवंटन की जांच की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले में अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम फौजी मटकोटा में गरीबों के लिए आवास बनाये जा रहे हैं। इनका निर्माण ओजस बिल्डर्स कर रहा है। मेयर विकास शर्मा ने कहा है कि आवासीय भवनों में 29 भवन अपात्रों को आवंटन किए गए हैं। इनमें से कुछ लोग बाहरी भी हैं, और पूर्व में असामाजिक और संदिग्ध गतिविधियों में भी लिप्त रहे हैं। मेयर ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.