गिरडीह, जनवरी 11 -- बगोदर। नाइजर में आठ माह से अधिक समय तक अपहृत बगोदर के पांच प्रवासी श्रमिकों की रिहाई पर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ हमेशा आगे रहने वाले बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा है कि अंततः आठ माह बाद बगोदर के प्रवासी श्रमिक संजय महतो, उत्तम महतो, फलजीत महतो, राजू महतो और चन्द्रिका महतो जिनका नाइजर में अपहरण हो गया था, उनकी सकुशल भारत वापसी हो गई है। उन्होंने इसके लिए राज्य व केंद्र, नाइजर सरकार एवं संबंधित कंपनी को उनकी सकुशल वापसी हेतु धन्यवाद दिया है। उन्होंने भाकपा माले विधायक अरुप चटर्जी और माले सांसद सुदामा प्रसाद को धन्यवाद दिया है। कहा है कि जिन्होंने विधानसभा से संसद तक में बात रखी। उन्होंने बगोदर और गिरिडीह की तमाम जनता की आवाज को सलाम किया। जिन्होंने भाकपा माले, ऐपवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.