गिरडीह, जनवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चाकू का भय दिखाकर एक विवाहिता का अपहरण कर लिये जाने एवं उसके बाद हो-हल्ला होने पर दो दिन बाद कोडरमा स्टेशन पर छोड़कर भाग जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पचंबा थाना में पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तेलोडीह निवासी मो राजा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पचंबा पुलिस ने आरोपी मो राजा को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। क्या है मामला: पीड़िता के भाई ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि 15 जनवरी को वह अपने पिता के इलाज के लिए रात भर जीडी बगड़िया अस्पताल में था। उसी रात लगभग आठ बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उसकी शादीशुदा बहन घर पर नहीं है। इसके बा...